Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: सवारी से भरे एक प्राइवेट बस में लगी भयंकर आग, दो लोगों की जलकर हुई मौत, 8 से ज्यादा लोग झुलसे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सवारी से भरे एक चलती प्राइवेट बस में दिल्ली -जयपुर नेशनल हाईवे, 32 माइलेज पर अचानक भयंकर आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 8 -10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे हुए सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस की मानें तो ये बस में सेक्टर -12 , गुरुग्राम से लगभग 40 सवारियों को भरकर दिल्ली -जयपुर हाईवे के रास्ते हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के लिए चला था। जैसे ही ये बस सेक्टर -31 वाली लेन के समीप पहुंचा तो बस में एकदम से भयंकर आग लग गई, आग इतना जबरदस्त था की कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में बैठी सवारियों संभलने का बिल्कुल मौका नहीं दिया। इस खबर की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। ये हादसा आज रात लगभग साढ़े 10 बजे की हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं , और आग लगने के कारण पता लगा रही हैं।

Related posts

आरटीसी भोंडसी में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच नंबर-90 का दीक्षांत समारोह आयोजित, 978 प्रशिक्षु सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

Ajit Sinha

डीसी अमित खत्री ने मतगणना केंद्रों पर जाकर पोलिंग पार्टियों के लिए किट तैयार करने के कार्य का किया अवलोकन

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूर किए सोहना रोड पर दो अंडरपास,तैयार होने पर जाम से मिलेगा छुटकारा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x