Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक्सयूवी कार से चोरी का माल ठिकाने लगाने वाला, ईनामी चोर दंपति मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, पति के पैर में लगी गोली,पत्नी भी अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
चोरी का शतक लगाने वाले 25 हजार के इनामी शातिर चोर को नोएडा कोतवाली फेज-3 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मौके से फरार हुई उसकी पत्नी को काम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर दिल्ली-एनसीआर में सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक कार एक्सयूवी-700 बरामद की है जिसका इस्तेमाल ये चोर दंपति चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम करता था.

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा और गाड़ी बरामद हुई। संजय पहाड़िया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला की पहचान रेखा पहाड़िया के रूप में हुई। जो संजय पहाड़िया की पत्नी है।

 डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस मामूरा चौक रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी 700 में दो व्यक्ति सवार दिखे। पुलिस ने कार चालक को गाड़ी रोकने का तो तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। और सेक्टर-71 स्थित छठ पूजा रोड पर घेर लिया. खुद को घिरा हुआ देख दोनो गाड़ी से उतरकर भागने के प्रयास किया गया। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम द्वारा मौके से काम्बिंग के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान रेखा पत्नी संजय पहाड़िया हुई। दोनों के द्वारा कार का प्रयोग चोरी किए गए मॉल को बेचने के लिए किया जाता था। इनकी कार से पांच पेटी अवैध शराब बेस्टो व्हिस्की हरियाणा मार्का, दो अंगूठी पीली धातु बरामद की गई। इनसे पूछताछ की जा रही है।।

Related posts

हरियाणा में ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में 76 गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Ajit Sinha

दो अपराधी भाइयों के द्वारा स्कूल की जमीनों पर अवैध रूप से बनाई गई मकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर।

Ajit Sinha

प्रेमिका की किसी और से अवैध संबंध होने का शक, मां से कहा बेटी को बुलाओ, ना करने पर गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x