Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम जो 90 के दशक में अभिनेता सलमान खान की आवाज बन चुके थे उनका शुक्रवार 25 सितंबर को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस दिग्गज गायक के निधन की खबर सुनने के बाद से बॉलीवुड के साथ ही भारत में उनके चाहने वाले शोक में और स्तंब्ध हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महान गायक के निधन पर शोक जताते हुए संदेश दिया है।

शुक्रवार दोपहर को एक बेहद ही दुखी करने वाली खबर सुनने को मिली। जाने माने बॉलीवुड गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का दोपहर 1 बजकर चार मिनट पर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह कोरोना संक्रमित थे जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। पिछले महीने 5 अगस्त को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। गुरुवार को अस्पताल द्वारा जारी बयान में उनका हालत काफी नाजुक बताई गई थी। अगले ही दिन उनके मौत की खबर आई।

Related posts

दिल्ली जल बोर्ड 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने के लिए कई टेंडर जारी करेगा-सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

हाथी तापमान से बचने के लिए स्विमिंग पुल में खेलते और नहाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल -देखें

Ajit Sinha

दिल्ली के शीर्ष विश्वविद्यालयों में सीधे प्रवेश पाने वाले बिजनेस ब्लास्टर टॉप टीमों के छात्रों से मिले उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!