Athrav – Online News Portal
नोएडा

काली थार का खूनी कहर, तेज़ रफ़्तार से टक्कर मार कर उड़ाए ई-रिक्शा के परखच्चे, 4 की हालत गंभीर।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 दिल्ली-एनसीआर में रफ़्तार का जुनून थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा के सेक्टर-49 में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार महिंद्रा थार कार का कहर देखने को मिला है। एक नई नवेली काली थार ने तेज रफ्तार से ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि थार का पहिया तक टूटकर अलग हो गया। रिक्शा में सवार बरौला गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हादसे के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, कि नई काली थार ने किस कदर ई-रिक्शे को अपनी चपेट में लिया। सड़क किनारे पड़े खून के निशान और क्षतिग्रस्त वाहन इस हादसे की भयावहता की गवाही दे रहे हैं। थार कार चालक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले ट्रैफिक को फिर बहाल कर दिया है।

पुलिस के अनुसार नोएडा के बरौला गांव के राजेश, अनूप, राकेश व ओमप्रकाश सोमवार शाम को ई-रिक्शा से जा रहे थे। सेक्टर 49 आरडब्ल्यूए के गेट के पास थार कार का चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चारों का उपचार चल रहा है। थार कार चालक पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार पर नंबर प्लेट न होने पर चालक के खिलाफ कार्यवाही कर रही है.

Related posts

महिंद्रा शोरूम के बैकयार्ड में खडी दो गाड़ियों लगी आग, थार और स्कॉर्पियो गाडी जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha

एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप, वन विभाग की दो टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

जीएसटी स्कैम से जुड़े 4 और अरेस्ट, 250 शेल कंपनियों का पता चला, 8 खातो में जामा 3 करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x