अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत मंडल स्तर पर वक्ता तैयार करने के लिए भाजपा का शनिवार से मंडल स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हो गया है। पहले ही दिन 66 मंडलों मेंं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। सभी 377 मंडलों में होने वाले इस प्रशिक्षण अभियान में विधायक, प्रवक्ता और चेयरमैन वक्ता के रूप में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचारधारा की स्पष्टता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए तैयार करना। प्रदेश के सभी 377 मंडलों में प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को ‘एआई’ टूल का उपयोग, सोशल मीडिया पर काम तथा बूथ प्रबंधन सिखाया जाएगा, ताकि काम को और अधिक आसान और आधुनिक बनाया जा सके। इस अभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षणों में कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम भी अनिवार्य किया गया है ताकि आपसी समन्वय को मजबूत किया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

यह प्रशिक्षण अभियान पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान एक सतत प्रक्रिया है जो कार्यकर्ताओं को तराशने का माध्यम है। कार्यशालाओं में कार्यकर्ता जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। बड़ौली ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भाजपा की आत्मा, उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता और उसके कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर चलने वाली साधना का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है और हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्ति करण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण अभियान को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और आत्मचिंतन के साथ आत्मसात करें और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ें।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में भी सभी वर्गों पर फोकस किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो बजट पेश किया है वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के अनुरूप है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

