
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल सहित पार्षदों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन सेक्टर-1 में किया गया। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने सभी पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके द्वारा पंचकूला के विकास के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आरके सिंह ने कहा कि पंचकूला एक खूबसूरत, सुंदर एवं स्वच्छ शहर है। यहां के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि 4 जनवरी 2021 को पंचकूला नगर निगम के मेयर सहित पार्षदों ने शपथ ली थी और 4 जनवरी 2026 को इनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

अब नगर निगम की बागडोर आयुक्त आरके सिंह के हाथों में है। शहर के विकास के लिए उनके द्वारा सभी कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम के चुनाव अप्रैल महीने के बाद ही होने की संभावना है। महापौर कुलभूषण गोयल ने सभी पार्षदों, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों सहित आम जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि पंचकूला के विकास के लिए जितना समय मिला, उसमें मैंने शत-प्रतिशत देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भी भाजपा का मेयर और पार्षद चुनकर आएंगे और शहर के विकास को और तेज गति देंगे। कुलभूषण गोयल ने भाजपा हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें जनता की सेवा करने का मौका दिया। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने महापौर द्वारा पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

