Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी रोड शो के दौरान दिया ‘‘तीसरी बार मोदी-मनोहर सरकार’’ का नारा



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पंचकूला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने स्वागत में रखे गए रोड शो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले वोट बैंक के लिए जाति-पाति, अगड़ा-पिछड़ा, पहाड़ी-मैदानी और धर्म को धर्म से लड़ाने तथा देश को विभाजित करने वाली राजनीति चलती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का एक नया राजनीतिक संदेश दिया, जिससे भारत को आगे बढ़ने का मंत्र मिला। इस रोड शो में हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी दिखाई दिए , जो फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘‘तीसरी बार मोदी सरकार और तीसरी बार मनोहर सरकार’’ एक विचार से जुड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा जैसे कैरोसीन मुक्ति हुआ, वैसे गरीबी से भी मुक्त हो रहा है। जगत प्रकाश नड्डा के पंचकूला पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ और उनके जयकार के नारों के बीच नड्डा फूलों से सजी खुली गाड़ी में सवार हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी गाड़ी में रहे। जबरदस्त फूलों की बरसात के बीच रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान अपना संबोधन रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमें खुशी होती है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। हमें गर्व और गौरव इस बात का होता है कि पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

लोगों के उत्साह और उल्लास को देखते हुए नड्डा ने कहा कि आप लोगों ने बता दिया है कि ‘‘तीसरी बार मोदी सरकार और तीसरी बार मनोहर सरकार’’ केवल एक नारा नहीं , बल्कि एक विचार से जुड़ी बातें हैं। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और संगठक हैं, जिन्होंने अपना जीवन इस विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। नड्डा ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत हमें उत्साह से भर देती है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में डंका बजा है। मोदी ने भारत को 10 सालों में इतना मजबूत कर दिया है कि यह अब स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला है। दुनिया का कोई ऐसा बड़ा नेता नहीं है, जिसने मोदी जी की प्रशंसा ना की हो। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जिसने भारत का अभिवादन और अभिनंदन ना किया हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तो मजबूत हुआ ही है, दुनिया में भी हम ताकतवर बनकर उभरे हैं। मोदी जी की नीतियां और कार्यक्रम देश के गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, अनुसूचित, दलित, युवाओं, किसान और महिलाओं को ताकत दे रही है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा चीन का प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का यह अखबार लिखता है कि कि मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस अखबार के मुताबिक भारत पहले बैलेंस करता था कि कोई नाराज ना हो, लेकिन आज का भारत अलाइनमेंट सेट करता है और भारत अपने इंटरेस्ट के हिसाब से काम करता है। नड्डा ने कहा कि चीन जैसे देश ने भी हमारा लोहा मान लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और विकास को लेकर प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट बता रही है कि अति गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या भी एक प्रतिशत से कम रह गई है। जेपी नड्डा ने कहा कि 2024 में भारत पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश है। जब तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी तो 2027 तक भारत तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। रोड शो में जेपी नड्डा ने हरियाणा की मनोहर सरकार के कार्यों की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र की मोदी सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा ताकि कोई गरीब व पात्र व्यक्ति गरीब कल्याण योजनाओं से न छूट पाए। जेपी नड्डा ने परिवार पहचान पत्र योजना और स्वामित्व योजना के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर सराहना की। नड्डा ने परिवार पहचान पत्र को हरियाणा की कार्यशैली में मूलचूल परिवर्तन करने वाला बताया। नड्डा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे बोलते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी पात्र लोगों को मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को विकसित भारत को अपनी आंखों के सामने होता देखना है, इसलिए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और देश को मजबूत करना है।
भीड़ को देख नड्डा खुश। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी हुए गदगद
पंचकूला के टैंक चौक से बेलाविस्टा चौक तक रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो गदगद हुए ही, साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के चेहरे भी खिले दिखाई दिए। पूरे रास्ते के दौरान भाजपा का झंडा लिए हुए लोग जितने जोश से जीप पर सवार नेताओं पर फूल बरसा रहे थे तो उतने ही जोश से सभी नेता हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन कर रहे थे। जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आदि नेता बार-बार विजय का साइन दिखाकर 2024 चुनाव में जीत का संदेश दे रहे थे। इस रोड शो में खास बात यह भी रही कि लोग ‘‘जय श्रीराम’’ के नारे लगाकर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी भी जता रहे थे। इस रोड शो में अपने अभिनंदन से अभिभूत नड्डा ने लोगों से कहा कि यह अभिनंदन मेरा नहीं, बल्कि यह अभिनंदन राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के लोगों का अभिनंदन है, जिनके आशीर्वाद से भाजपा विजयी रही। श्री नड्डा ने कहा कि लोगों का उत्साह और दिलचस्पी देश को आगे बढ़ाने में है।
किसानों ने गन्ने भेंट किए
रोड शो में शामिल हुए किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को गन्ने भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया। इन किसानों ने मोदी-मनोहर सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी जाहिर की। स्वागत से अभिभूत नड्डा ने सभी लोकसभा सीटों पर जीत की तरफ इशारा करते हुए लोगों से ही पूछा कि आप लोग दस के दस नंबर दे रहे हो? इसे मैं बुकिंग कर लूं? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात पर लोगों ने भी हाथ उठाकर कहा कि हरियाणा में दस में से दस नंबर मोदी-मनोहर सरकार को देंगे।

Related posts

चण्डीगढ :हरियाणा में आगामी 14 अप्रैल, 2018 तक 30 विभागों की 380 नागरिक सेवाएं डिजीटल माध्यम से एक ही प्लेटफार्म पर मिलना शुरू हो जाएंगी।

Ajit Sinha

निर्जला एकादशाी पर ठंडे मीठे जल की सेवा मन में जल संरक्षण की भावना को उजागर करता है : ज्योती छाबड़ा

Ajit Sinha

नव चयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि डेढ़ वर्ष की बजाय होगी एक वर्ष, प्रशिक्षण अवधि भी सेवा में होगी शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x