Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां का बिहार में पलटवार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: नवादा, पटना, 5 नवम्बर, 2025। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने बिहार के नवादा लोकसभा क्षेत्र के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान पलटवार किया है।सतीश पूनिया ने अपने बयान में कहा कि, राहुल गांधी बिहार घूम रहे हैं, वह पहले मेरे यहां हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी आए थे चुनाव प्रचार के लिए, हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हार गई तो उनके पास कुछ बचा नहीं, इतनी बड़ी पार्टी को वह संभाल नहीं पाये, संगठन खड़ा नहीं किया, कांग्रेस के विचार को हरियाणा की जनता ने नकार दिया।
सतीश पूनिया ने कहा कि, राहुल गांधी का हरियाणा में वोट चोरी का आरोप निरर्थक है, विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का दिल चुराया है,जनधन से लेकर उज्ज्वला से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर, सड़कों की योजना से लेकर बिजली से लेकर देश और बिहार को बदलने का काम किया है।पूनिया ने कहा कि, बेहतर होता कि कांग्रेस विचार के एजेंडे पर काम करती, वोट की राजनीति नहीं करती, जाति पंथ और मजहब की राजनीति नहीं करती, इसलिए राहुल गांधी उस दुर्दशा को स्वीकार करें, गिरेबान में झांकिये कि इस तरीके की निरर्थक बातें करके बिहार और हिंदुस्तान की जनता को मूर्ख नहीं बना सकते।उन्होंने कहा कि, वह जमाना चला गया जब जनता ने कांग्रेस को 50 साल तक राज करने का मौका दिया था, आपने ना तो बिहार बदला ना हिंदुस्तान बदला, इसलिए बिहार की जनता आपके इस वोट चोरी के आरोप पर भाजपा-एनडीए को वोट देकर बिहार की धरती पर जवाब देगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार बनाएगी।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए बिहार के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के नेता आनंद प्रिया देव यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ओं नेभाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर एनडीए को समर्थन देने का आह्वान किया है। सतीश पूनिया ने जन सुराज पार्टी के नेता आनंद प्रिया देव यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।सतीश पूनियां ने कहा कि, बिहार की धरती पर स्पष्ट दिख रहा है कि बिहार की जनता विकसित बिहार बनाने के लिए आशीर्वाद देकर भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार और भाजपा की प्रचंड जीत से बौखलाकर पूरे देश में वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस इस बात से भी परेशान है कि कांग्रेस हरियाणा, दिल्ली , मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी सहित पूरे देश में विचार और व्यवहार से जनता द्वारा नकार दी गई है।आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता के दिलों पर 11 वर्षों से राज रहे हैं और जनता भाजपा-एनडीए को भरपूर आशीर्वाद देकर केंद्र से लेकर विभिन्न राज्यों में भाजपा के विकास एवं राष्ट्रवाद के विचार को मन और दिल से स्वीकार कर रही है।पूनियां का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निस्वार्थ भाव से देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित होकर सेवा में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। एक झूठ को सौ बार बोल देने से वह झूठ सच नहीं हो जाएगा, यह देश की जनता भलीभांति जानती है।उनका कहना है कि, वोट चोरी के झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता न केवल देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं, बल्कि भारत के लोकतंत्र का भी पूरी दुनिया में मखौल उड़ा रहे हैं।लोकतंत्र को कमजोर करने का काम 50 वर्षों में कांग्रेस ने तो सत्ता में रहते हुए भी किया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर इमरजेंसी थोपकर और विभिन्न राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था।पूनियां का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ रहा है और समस्त भारतवर्ष में भाजपा के विकास के विजन एवं राष्ट्रवाद के विचार को जनमानस का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है,जिससे लगातार भाजपा का विजय रथ मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के सभी वर्गों को आत्मसम्मान के साथ उन्नति का लाभ मिल रहा है, जिसमें किसान, युवा, उद्यमी सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार पिछले 11 वर्षों से कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के हर घर तक विकास पहुंच रहा है और जनता भाजपा को विजयी भव: का आशीर्वाद दे रही है, जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित तमाम राज्यों में भाजपा की सरकारें मजबूती के साथ केंद्र की मोदी सरकार के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रही हैं।

राहुल गांधी हरियाणा में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार से विचलित तो हैं ही अब आने वाले दिनों में बिहार में भी भाजपा एनडीए की बनने जा रही सरकार भी उनको विचलित करने वाली है, क्योंकि राहुल गांधी को स्पष्ट दिख रहा है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस आरजेडी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के महागठबंधन को बिहार की जनता सबक सिखाने को तैयार है, क्योंकि जनता को विकास पसंद है और विकास भाजपा एनडीए का विजन है, जनता को यह पूरा भरोसा है ।पूनिया का कहना है कि, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के वोट चोरी के झूठतंत्र को प्रचारित कर रहे हैं, क्योंकि वह भी झूठ के सुर में सुर मिलाकर गांधी खानदान के दरबार में नंबर बढ़ाने में लगे हैं।राजस्थान की जनता यह भलीभांति जानती है कि कांग्रेस सरकार के अशोक गहलोत शासन में पेपर लीक से लेकर कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी, सर्वाधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत सरकार के नाम है, जिससे प्रदेश का युवा प्रताड़ित और परेशान रहा।अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट को बर्खास्त कर दिया था और देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज करवा दिया गया था, अब वही अशोक गहलोत राहुल गांधी के झूठ को प्रचारित करने में लगे हैं और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने ही देश की सत्ता पर शासन करते हुए सैकड़ों बार राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया था।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha

मोदी सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया, बिहार को मिलने वाली मदद हुई बंद-मल्लिकार्जुन खरगे

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निवारण करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x