Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

बीजेपी और आप के उम्मीदवार निजी न्यूज़ चैनल में डिबेट के दौरान आज भिड़े, जमकर चले लात -घुस्से-देखें वायरल वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस- 2 क्षेत्र  में एक निजी चैनल के डिबेट के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस डिबेट में बीजेपी  उम्मीदवार विपिन बिहारी सिंह और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भी मौजूद थे दोनों ने एक दूसरे के समर्थकों पर जमकर हमला करने का आरोप लगाया। 

बिपिन बिहारी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि डिबेट के दौरान उनका बेटा वहां मौजूद था तभी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार के भाई और रिश्ते दारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की उसे लात- घुस्सों  से दे मारा गया।

उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया गया, देवेंद्र कुमार के लोगों ने उनके समर्थकों के साथ मारपीट की. वही इस पूरे मामले में  देवेंद्र कुमार का आरोप है कि बिपिन बिहारी सिंह बाहर से गुंडे बुला रखे हैं

जिन्होंने डिबेट के दौरान उन पर हमला करने का प्रयास किया और उनके समर्थकों के साथ भी मारपीट की बहरहाल इस पूरे प्रकरण  में दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हमले की सूचना मिलते ही मयूर विहार जिला बीजेपी अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार बछिति भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के गुंडे ने शर्मनाक हरकत की है,उन्हें हिम्मत है तो चर्चा करनी चाहिए थी , इस तरह की हरकत उनकी मानसिकता को दर्शाता है
.

Related posts

बैंक प्रबंधक को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार है।

Ajit Sinha

नाबालिक की अश्लील तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को दोषी करार देते हुए सुनाई 20 साल की कैद व जुर्माने की सजा।

Ajit Sinha

नकली वृद्धि, वास्तविक घोटाला: स्विंडलर ने जाली दस्तावेजों के साथ 20 करोड़ रुपये के एनबीएफसी को धोखा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x