Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ FIR के आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली जल बोर्ड ने गलत मीटर रीडिंग रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भ्रष्ट आचरण और पानी मीटर की गलत रीडिंग में लिप्त पानी के मीटर रीडरों एवं संबंधित निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पानी के मीटर रीडिंग और गलत पानी के बिलों से संबंधित चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से खत्म करें। अधिकारी केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं और राजस्व विभाग में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों को पुरस्कृत या दंडित करें।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के सम्बन्ध में, नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सौरभ भारद्वाज ने लोगों की कुछ शिकायतों को संज्ञान में लिया था, जो दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी के मीटर को मीटर रीडर द्वारा गलत तरीके से रीडिंग लेने के साथ साथ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती थी। उन्होंने तत्काल इस मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह के कार्यों  को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डीजेबी के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी, जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जोनल राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में, डीजेबी अब मीटर रीडर और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा। इस दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक वाटर रीडर को मीटर रीडिंग की तस्वीरों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के पास वाटर रीडिंग का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जिसे क्रॉस चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी की भी स्थिति के बावजूद पानी सभी का मूल अधिकार है। दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी खबरें हैं जहां निजी मीटर रीडर, मीटर रीडिंग में हेरफेर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत वाटर मीटर रीडिंग के माध्यम से निवासियों के लिए पैदा की गई किसी भी समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को माफ़ नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पानी के मीटर रीडिंग और पानी के बिल को लेकर आम आदमी के सामने आने वाली सभी चुनौतियों को खत्म करने के लिए कहा गया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। पूजा जैन ने सुझाव दिया कि विभाग को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेडआरओ, मीटर इंस्पेक्टर और वाटर रीडर्स को पुरस्कृत करने के तरीके भी बनाने चाहिए। खराब प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस देने की बात भी कही गई। सौरभ भारद्वाज ने सहमति जताते हुए इसे क्रियान्वित करने के आदेश दिए।

Related posts

केंद्र सरकार दे जबाव, वैक्सीन के लिए 36000 करोड़ का बजट फिर भी देश में वैक्सीन की क्यों है कमी: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

अलका लांबा बोलीं- राज्य में रोजाना हो रहे 15 दुष्कर्म, 11 महीनों में 28,000 महिलाएं और बेटियां अत्याचार का शिकार हुईं

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सीधा लाइव सुने, कटरा, जम्मू एवं कश्मीर से

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x