Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, हरियाणा की तरह गुजरात भी कर्ज में डूबा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
चंडीगढ़: गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। कई विधानसभाओं का दौरा कर उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की तरह गुजरात में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। लोगों का रुझान बता रहा है कि वह इस बार बदलाव के मूड में है और 8 दिसंबर को परिवर्तन वाला परिणाम देखने को मिलेगा। हुड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई 3 गुना, बेरोजगारी 4 गुना और भ्रष्टाचार 5 गुना बढ़ा है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, महिला, दलित, पिछड़ा समेत हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। इसलिए गुजरात समेत पूरे देश में इस सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। 

सरकार की कुनीतियों के चलते गुजरात कर्ज में डूब गया है। कर्ज का यही मॉडल गुजरात और हरियाणा दोनों जगह देखने को मिल रहा है। हरियाणा और गुजरात दोनों जगह पेपर लीक मॉडल भी चल रहा है। बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के साथ भर्ती घोटालों और पेपर लीक के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। हुड्डा ने कहा कि गुजरात ने हमेशा देश को रास्ता दिखाया है। इस बार भी पूरा देश गुजरात की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि एमएसपी किसानों का अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार वह देने में नाकाम साबित हुई है। इस सरकार ने किसानों को एमएसपी देने का वादा पूरा किया और ना ही 2022 तक आय दोगुनी करने का वादा निभाया।  उन्होंने कहा कि हमारा देश किसान और जवान पर निर्भर है। किसानों के साथ मौजूदा सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिए जवानों के भविष्य पर भी प्रहार किया है। वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाली सरकार ने नो रैंक नो पेंशन की सौगात दी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर निगम, नगरपरिषद के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

पटना में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आज हुआ समापन

Ajit Sinha

हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देब से मिले अशोक तंवर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x