Athrav – Online News Portal
Uncategorized

बाबरी मस्जिद बचाने में गई लोगों की जान, मुझे दुख हुआ : मुलायम

संवाददाता : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में दूसरे चरण के मतदान के दौरान अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के लिए प्रचार करने आए लखनऊ पहुंचे मुलायम सिंह यादव से आजतक ने खास बातचीत की. बातचीत के दौरान मुलायम सिंह ने साफ कहा कि सरकार रहे न रहे लेकिन हम अपना वादा जरूर पूरा करेंगे.

शिवपाल के लिए कैंपेनिंग करने के बाद अपर्णा के लिए प्रचार करने पहुंचे मुलायम ने कहा कि अपर्णा की जीत मुलायम की जीत है, पार्टी का सम्मान तो है ही इसकी जीत हमारा सम्मान होगा. अपर्णा अगर जीतेगी तो यहां बहुत काम करेगी.
आपको बता दें कि अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से माना जा रहा है. रीता इसी सीट से पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं लेकिन चुनाव से कुछ महीनों पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था.
– एक वादा हमने किया है कि लीवर, किडनी या कोई गंभीर बीमारी हो तो मरीज को देश-विदेश में मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा.
– अगर कोई बीमार हुआ और उसे दिल्ली, मुंबई या विदेश भेजना पड़े तो हम उसका इलाज कराएंगे.
– बीमारों का मुफ्त इलाज कराएंगे, सभी जानते हैं कि हम जो कहते हैं वो करते हैं.

मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी यूपी की वजह से पीएम हैं लेकिन उन्होंने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया. मोदी ने 15 लाख का वायदा किया था लेकिन 15 रुपया भी नहीं दिया.

मैंने बहुत काम किया
अपने कामों की चर्चा करते हुए सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैंने बहुत काम किया पर लोग मेरे किए काम को भुना नहीं पा रहे. मुलायम ने यह बात भी दोहराई कि बहुमत मिलने के बाद अखिलेश को सीएम बनाया.

‘मुझे दुख है’
बाबरी विध्वंस पर अपनी बात रखते हुए मुलायम सिंह ने कहा, ‘मेरी जिम्मेदारी थी कि हम मस्जिद नहीं गिरने देंगे, मैंने कहा था जब तक मैं हूं ये नहीं गिरने देंगे. मुझे दुख है कि मस्जिद बचाने में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी. मुसलमान भाइयों पर जब भी मुसीबत आई तो मुझे खड़ा होना पड़ा. अगर हमने कड़ी करवाई न की होती तो अल्पसंख्यकों को विश्वास टूट जाता.’

Related posts

‘भारत के ख़िलाफ़ आतंकी संगठनों की लगातार मदद कर रही है पाक सेना’

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों के साथ आज मंझावली में 400 करोड़ की लागत से चल रहे पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : शिक्षा ही सभ्य समाज एवं राष्ट्र के विकास की पहचान,रामबिलास शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x