Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फैशन डिजाइनिंग में साक्षी व  ब्यूटी कल्चर में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : एनआईटी नेहरू ग्राउंड  स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में शाइनिंग स्टार ऑफ़ सावित्री का आयोजन किया गया।  जिसमे ब्यूटी कल्चर & फैशन डिजाइनिंग पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओहरी संस की को-फाउंडर एंड क्रिएटिव हेड आरुषि ओहरी ,एक्सेवो इवेंट के डायरेक्टर मार्केटिंग पुरषोतम बब्बर,रंजू मेकओवर से रंजू प्रसाद ,मोटिवेशनल स्पीकर साक्षी धंजल जज के रूप में उपस्थित थे। 



इस अवसर पर ब्यूटी कल्चर व फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में  ब्यूटी कल्चर में प्रथम स्थान आयशा दूसरा स्थान ज्योति और तीसरा स्थान शालू ने प्रताप किया। फैशन डिजाइनिंग में साक्षी ने पहला स्थान रितिका ने दूसरा और परमदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर  मोटिवेशनल स्पीकर साक्षी धंजल ने छात्राओं को जीवन में सही तरीके से कामयाब होने के टिप्स दिए। इस अवसर पर नीता गोसाई ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए दी और कहाकि इस प्रतियोगिता में सभी छात्राएं ने अच्छा प्रदर्शन किया हे लेकिन कुछ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहाकि प्रतियोगिता एक माध्यम है जिस से हम अपनी काबिलियत का अंदाजा लगा सकते है। इस लिए सभी छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर पॉलिटेक्निक की फेकल्टी रीटा शर्मा ,रितु पूरी ,नीलम गुप्ता ,हिना ,मंजू कोहली ,रिम्पी ,सोनिया सिंह मौजूद थी।  

Related posts

बड़ी खुशी का दिन, 75 प्रतिशत लोकल रोजगार कानून देगा युवाओं को सुनहरा भविष्य – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

ऊपर वाले मूसलाधार बारिश करती, और धरती पर ट्रैफिक पुलिस पसीना बहाती रही, ताकि सड़कों पर आपकी वाहन चलती रहे, वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 10 -12 वी की परीक्षा की तारीख घोषित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!