Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में एक और अवैध रूप से चल रहे गर्भपात करने के सेंटर का किया भंडाफोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज रविवार को फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रहे गर्भपात करने के सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। आपकों बता दें जिला स्वास्थ्य और सिविल सर्जन गुरुग्राम की टीम ने आज संयुक्त रूप से आज झोलाछाप डॉक्टर की दुकान जो कि कच्चा रोड भारत कॉलोनी फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रहे गर्भपात करने के सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

यहां पर डॉ विनोद अवैध रूप से गर्भपात करने की दवाइयां उपलब्ध कराकर गर्भवती महिलाओं की जान से खिलवाड़ कर रहा था। जिसे आज जिला स्वास्थ्य और गुरुग्राम की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। अभी 2 दिन पहले ही फरीदाबाद और गुरुग्राम की टीम ने संयुक्त रूप से फरीदाबाद में आकर इसी प्रकार गर्भपात करने वाले लोगों को पकड़ा था। फरीदाबाद में गर्भपात का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिन्हें बाहर जिला की टीमों के साथ संयुक्त टीमें पकड़ रही हैं।

Related posts

दिल्ली के सरिता विहार थाना पुलिस ने भांग से भरे एक कंटेनर सहित दो लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

वरिष्ठजनों का जश्न: शाहदरा जिले का आशावासन कार्यक्रम सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देता है

Ajit Sinha

अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शहीद हुए गुरुग्राम पुलिस के सिपाही अजय सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x