Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक कर्मचारी ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के हिसार स्थित कार्यालय में तैनात सहायक सुरेंद्र सिंह को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के हिसार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी सुरेंद्र सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त को प्लाट का री-अलॉटमेंट पत्र जारी करने के बदले में ₹8000 की रिश्वत की मांग की गई थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लापरवाही पर सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार का बड़ा एक्शन: 10 अधिकारी और 14 कर्मचारी चार्जशीट

Ajit Sinha

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x