Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल पास कराने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), अंबाला की  टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, नूंह में तैनात क्लर्क मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के दिवंगत पिता के ₹7.13 लाख के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल को पास/प्रोसेस करवाने के एवज में अवैध रिश्वत की मांग की थी।

क्या था मामला-
शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उनके पिता स्वर्गीय श्री राम गोपाल शर्मा, जो शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल की राशि ₹7,13,000 का भुगतान करवाने के लिए आरोपी क्लर्क द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। आरोपी द्वारा पहले ही शिकायतकर्ता से ₹40,000 की रिश्वत ली जा चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने शेष रकम में से ₹25,000 और देने की मांग की। सत्यापन के बाद SV & एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस की मौजूदगी में की गई। इस संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर- 38 दिनांक 07.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 एवं धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

अरावली पर्वत श्रृंखला में वर्ल्ड क्लास ट्रैकिंग तथा जंगल सफारी बनाई जाएगी,प्रोजेक्ट तैयार करने को अधिकारियों को दिए निर्देश-सीएम

Ajit Sinha

सीपी साहब इनकी सुनो:“मेरा बेटा 43 दिन से एक दाना नहीं खाया… क्योंकि गुरुग्राम पुलिस सो रही है और अपहरणकर्ता हँस रहे हैं।”

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक, एजेंट व 14 लड़कियों सहित 34 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x