Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एक एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के थाना सिटी बहादुरगढ़ में तैनात एएसआई नवीन को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एफआईआर नंबर 30, दिनांक 21.09.2026, धारा 7 पीसी एक्ट, थाना एसवी एंड एसीबी रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि आरोपित एएसआई नवीन, जो थाना सिटी बहादुरगढ़ में जांच अधिकारी के पद पर तैनात था, ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की है। बाद में रिश्वत की राशि 1.50 लाख रुपये में तय हुई।आरोपित द्वारा यह रिश्वत शिकायतकर्ता की पत्नी अनु चहल,साली जन्नत तथा ससुर धर्मेंद्र का नाम एक आपराधिक मामले से हटाने की एवज में मांगी गई थी। संबंधित मामला एफआईआर नंबर 502, दिनांक 07.12.2024, धारा 406, 420 आईपीसी, थाना सिटी बहादुरगढ़ में शिकायतकर्ता की सास सुनीता चहल के खिलाफ दर्ज है।शिकायत प्राप्त होने के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित  एएसआई नवीन, नंबर 688/झज्जर, को 1,50,000 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह ट्रैप कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट झज्जर के नेतृत्व में की गई। हरियाणा पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रिश्वतखोरी में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस ने 24 लाख की चोरी के मामले का किया पर्दाफाश , 15 लाख रुपये नकदी व जेवरात बरामद, 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला विरुद्ध अपराधों की वारदातों को अंजाम देने वाले ज्यादातर आरोपित पीड़िता के जानकार, पड़ोसी, रिश्तेदार व दोस्त हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x