Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

अमेरिका जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध: ट्रंप ने आबे से कहा

संवाददाता : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का व्हाइट हाउस में आज स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका जापान की सुरक्षा और उसके साथ महत्वपूर्ण गठबंधन को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप की सुरक्षा और व्यापार को लेकर रूख के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव है।

ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आये जापानी नेता आबे के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के बीच संबंध और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता बहुत गहरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रशासन इस संबंध को और मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।’’ ट्रंप ने कहा कि उनके व्यापारिक संबंधों से दोनों देशों को लाभ होना चाहिए।

Related posts

नई दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में क्या कह रहे हैं उन्हें सीधा लाइव सुने।

Ajit Sinha

Reliance Jio hits back after Airtel’s complain to CCI

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने रात 12 बजे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 26 प्रदेशों में 208 उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी की हैं- पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x