Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

दिल्ली में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में हो रही भारी बारिश में स्कूली बच्चों के सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों को 1 दिन बंद रखने की घोषणा की है| सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर घोषणा की कि, दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।  बता दे कि कल दोबारा मौसम के हालात देखने के बाद स्कूलों को  खोलने संबंधित निर्णय लिया जायेगा।  

इससे पहले शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूली बच्चों के सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा निदेशालय को अपने सभी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया . शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश ने अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न कर दी है. अभी जितनी बारिश दिल्ली में पिछले 40 साल में पहली बार हुई है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करवाया जा रहा है। विभाग को दिए अपने निर्देश में शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि, पिछले कुछ दिनों के दौरान, शहर में लगातार भारी बारिश हो रही है।  ऐसे में सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, डिस्ट्रिक्ट-जोन, प्रिंसिपल व वाईस-प्रिंसिपल आज से ही अपने अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों का भौतिक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि स्कूल खुलने से पहले स्कूल में कोई भी ऐसी कमी न रह जाए जो किसी भी तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा में खतरा पैदा करें। और यदि निरीक्षण के दौरान कोई कमी या समस्या पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाए।  

Related posts

चंडीगढ़: विद्यार्थियों के नए इनोवेशन से आत्मनिर्भर बनेगा भारत- बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

जिस सिस्टम को 70 साल में खराब किया गया,उसे पांच साल में बहुत हद तक ठीक किया गया हैं: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

मुक्त आनलाइन पाठ्यक्रमों एवं डिजिटल लर्निंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x