Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सभी अधिकारी गंभीरता से आवश्यक तैयारी के साथ कार्य करें – विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में ऑपरेशन के सभी अधीक्षण अभियंता उपस्थित होकर एवं मुख्य अभियंता ऑनलाइन शामिल हुए। प्रबंध निदेशक ने बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM:SGMBY), जो भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार की एक प्रमुख फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। योजना के तहत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने, लक्ष्य की पूर्ति, लंबित मामलों तथा फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों पर विशेष चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, बिजली आपूर्ति को सुचारू एवं विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण स्टोर्स आइटम्स की आवश्यकता पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इसमें विशेष रूप से नए कनेक्शनों की त्वरित रिलीज, खराब मीटरों के शीघ्र प्रतिस्थापन, खतरनाक लाइनों के शिफ्टिंग कार्य, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते ओवरलोड को दूर करने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सिस्टम की समग्र तैयारी और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने से संबंधित विषय शामिल रहे।

बैठक में मैटेरियल मैनेजमेंट विंग द्वारा वर्तमान इन्वेंट्री पोजीशन को फील्ड की वास्तविक आवश्यकताओं के मुकाबले प्रस्तुत किया गया। सामग्री की उपलब्धता, कमी और भविष्य की जरूरतों का सही आंकलन किया गया।विक्रम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक तैयारी के साथ कार्य करें, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के डीसी से कहा कि निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या तुरंत बढ़ाओं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: हर नवजात शिशु की सुनाई की जांच हो- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

Ajit Sinha

इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सैन्टर का भन्डाफोङ, मालिक व कॉलर सहित 4 अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x