Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस से मचाई थी धूम

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस से खूब पहचान बनाई है. एक्ट्रेस अब फिल्मों में पहले ही तरह ज्यादा एक्टिव तो नजर नहीं आती हैं, लेकिन उनके थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी धमाल मचाते हैं. इस कड़ी में ऐश्वर्या राय का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर अपने डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचा रही हैं. ऐश्वर्या राय के इस पुराने डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

ऐश्वर्या राय का यह वीडियो आईफा अवॉर्ड का है, जो साल 2005 में आयोजित हुआ था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कैसे अपने सुपर हिट सॉन्ग्स पर स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं. वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है. उनके इस वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपना 47वां बर्थडे मनाया था. उनके बर्थडे पर भी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे.

Related posts

दिल्ली:अस्पतालों में जरुरी दवाइयों की न हो कमी इसके लिए सरकार ने जारी किया 104 करोड़ रूपये का अतिरिक्त फंड

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार के बारे में क्या कहा, सुने उन्हीं जुबानी इस वीडियो में।

Ajit Sinha

जिला शाहदरा, दिल्ली पुलिस ने अपराध से लड़ने के लिए एक हाई-टेक एफआरएस वाहन ‘डीपी-दृष्टि’ लॉन्च किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!