Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुपरनोवा सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए में विवाद के बाद दबंगों ने युवक के ऊपर कार चढ़ाकर तोड़ दिए दोनों पैर, दो गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 नोएडा सेक्टर- 126 थाना क्षेत्र में स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक पक्ष के दो युवक ने दूसरे पक्ष के ऊपर पर कार चढ़ा दी. कार की चपेट आकर एक युवक के दोनों पैर की हड्डियां टूट गई,उसे गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, थाना 126 पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल हुई ग्लैंजा कार को भी कब्जे में ले लिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों में विवाद चल रहा है, जो देखते ही देखते गाली- गलौज और धक्का-मुक्की  में बदल जाता है. तभी एक युवक सोसाइटी में जाता है और तेज रफ्तार से कार को चलते हुए वहां खड़े लोगों रौंद देता है.  कार की चपेट में आकर बलविंदर सिंह के दोनों पैर कार के पहिये के नीचे आने से टूट जाता है.लोगों ने बलविंदर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा देते है,जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बादआरोपित  विपिन भाटी और मोनू भाटी मौके से फरार हो गए,थाना 126 पुलिस ने घायल बलविंदर सिंह के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मोनू भाटी और विपिन भाटी को पूस्ता रोड,  सेक्टर- 94 से वारदात में इस्तेमाल हुई ग्लैंजा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया अन्य विधि करवाई पुलिस कर रही है.

Related posts

अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, 3 हथियार तस्कर अरेस्ट,भारी मात्रा में हथियार बरामद।

Ajit Sinha

महिला ने कैब के किराए के पैसे नहीं देना पड़े, इसी लिए कैब चालक पर लगाए छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला की हत्या,एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके सबूत नष्ट करने के उद्देश्य आगरा नहर मे दिया फेंक, बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x