Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

घर से बेघर हुए लोगों को तुरंत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : ललित नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए लगभग 8 लाख क्यूसिक पानी ने यमुना का जलस्तर बढ़ा दिया है। यमुना से सटे तिगांव विधानसभा क्षेत्र की बंसतपुर कालोनी में यमुना का पानी भरने से यहां रहने वाले हजारों परिवार बेघर हो गए है। उनके घरों में 10 से 20 फुट पानी भर गया, जिसके चलते अब वह बंद घरों पर खड़े होकर गुजारा करने को मजबूर हो रहे है। किसी के मकान की छत गिर गई तो किसी के मकान की दीवार गिर गई। उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था न होने के कारण हजारों लोगों का जीवन संकट में आ गया है। जलभराव की सूचना मिलते ही आज तिगांव क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने एसडीएम सतबीर मान, तहसीलदार विरेंद्र सिंह कई पटवारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यमुना से सटे क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की समस्याएं जानीं।

इस दौरान लोगों ने विधायक ललित नागर को बताया कि उन्हें प्रशासनिक तौर पर कोई मदद नहीं मिल रही, तो प्रशासन ने उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की है और न ही कोई टैंट इत्यदि लगाया है, पीने के पानी की भी व्यवस्था उनके लिए नहीं है। महिलाएं और लड़कियों के शौच करने की भी प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। लोगों की समस्या सुनने के बाद विधायक ललित नागर ने मौके पर जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी इस बारे में बात करते हुए उन्हें वास्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यहां बाढ़ जैसे हालातों से पीडि़त लोगों को प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की राहत उपलब्ध नहीं करवाई गई, हजारों लोगों के बीच मात्र 10 प्लेट खाना भिजवाकर प्रशासन ने अपने कत्र्तव्य से इतिश्री कर ली इसलिए यहां पर तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।



श्री नागर ने कहा कि कितनी बड़ी विंडबना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आर्शीवाद यात्रा के नाम पर करोड़ों रुपये वोट के लिए खर्च कर रहे है, जबकि यहां आपदा में फंसे लोगों को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि यमुना से सटे क्षेत्रों में जलभराव को लेकर आपदा प्रबंधन राहत के कार्याे में तेजी लाए और बसंतपुर में फंसे हजारों लोगों के लिए जल्द से जल्द टैंट लगाकर राहत शिविर लगाए जाएंगे और उनके खाने-पीने, दवाईयां के साथ-साथ रहने की उचित व्यवस्था की जाए।

Related posts

पीएलपीए अधिनियम की आड़ में गरीबों के आशियाने ना उजाड़े सरकार, तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोके–दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में 2 एकड़ में बनेगा बाल भवन : राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु के नाम पर होगाः मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!