Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

कोहरे की वजह से होने वाले हादसे से बचाने के लिए वाहनों पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने लगाए रिफ्लेक्टर 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने आज ट्रक ड्राइवरों सहित अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करते हुए अपने हाथों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। रजा ने कहा कि सर्दियों में कोहरा होना स्वाभाविक है ऐसे में जरूरी है कि भारी वाहनों जैसे ट्रक व ट्रॉली आदि वाहनों पर नियमानुसार रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगी हो।



उन्होंने कहा कि रिफ्लैक्टर टेप लगाने पर वाहन की दूरी का अंधेरे व कोहरे में सही अंदाजा लग जाता है जिससे सड़क दुर्घटनाओं व हादसों की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने विशेष तौर पर ट्रक व भारी वाहन चालकों का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है और इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि वाहन चालक जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इससे ना केवल वे स्वयं का बल्कि दूसरे के जीवन को भी खतरे में पड़ने से बचा सकते हैं।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसे चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपित पति को धर दबोचा।

Ajit Sinha

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के गांव जमालपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया नष्ट (डिस्ट्रॉय)।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!