Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर से स्कूल जा रही सातवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने स्कूल पढ़ने के लिए जा रही एक सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.पुलिस जब आरोपी युवक का मेडिकल कराकर लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोली चलाई,पैर में गोली लगने से आरोपी जख्मी होकर गिर पडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस की गिरफ्त में पैर में गोली लगने से घायल सेक्टर- 35 मोरना निवासी शनि को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सेक्टर- 31 के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी शनि ने उसको अगवा कर सेक्टर-32ए में सुनसान स्थान पर ले गया। जहाँ आरोपी ने उसे डरा धमका कर छात्रा के दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

रणविजय सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनो कि शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपी युवक का मेडिकल कराकर लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोली चलाई, पैर में गोली लगने से शनि जख्मी होकर गिर पडा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शनि पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था।

Related posts

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के एक सनसनीखेज मामले में घोषित अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और बदमाशों के बीच उस्मानपुर में हुई मुठभेड़, तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। 

Ajit Sinha

पुलिस व डॉक्टर की लापरवाही के कारण झगड़े में घायल शख्स दर्द से तड़पता रहा और हॉस्पिटल बदलता रहा,मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x