Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

राइस मिल में एसीबी ने छापेमारी करके किया घोटाले को उजागर, ढाई करोड़ रूपए के 10, 756.12 क्विंटल धान कम मिले, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि गांव बख्तुआ, नारायणगढ, जिला अम्बाला में स्थित अम्बे राईस मिल्स को सरकार की ओर से मिलिग के लिए दिए गए धान  (जीरी) को गैर कानूनी तरीके से बाजार में बेचा जा रहा है। अगर इस सम्बन्ध में उपरोक्त राईस मिल्स का मौका पर औचक निरीक्षण किया जाए तो मौका पर कम धान (जीरी) मौजूद मिलेगा। जिसके आधार पर दिनांक 29 जनवरी 2025 को एसीबी अम्बाला में जांच दर्ज की गई।
 
जांच के आधार पर दिनांक 29 जनवरी 2025 को एसीबी की अम्बाला टीम द्वारा डयूटी मजिस्ट्रेट व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ अम्बे राईस मिल्स गांव बख्तुआ, नारायणगढ, जिला अम्बाला औचक निरीक्षण किया गया। भौतिक निरीक्षण के दौरान अम्बे राईस मिल्स, बख्तुआ, नारायण गढ, जिला अम्बाला में सरकारी धान के स्टॉक में से मौका पर 10,756.12 क्विंटल धान (जीरी) कम पाई गई जिसकी कुल कीमत लगभग 2,50,00,000/-रूपए . बनती है। उपरोक्त के संबंध में मुकदमा न. 5 आज शनिवार,दिनांक 1 फ़रवरी 2025 धारा  316(2), 316(5) व 318 भारतीय न्याय संहिता 2023, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में अम्बे राईस मिल्स के संचालक व अन्य के विरूद्व दर्ज किया गया है। मुकदमा की तफ्तीश जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सरदार निशान सिंह फिर बने जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष, 15 प्रकोष्ठों के प्रधान और प्रभारी भी घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसडीओ अगर पांच बार किसी का फोन नहीं उठाता तो चार्जशीट करेंगे, उसके बाद सस्पेंड करेंगें -बिजली मंत्री

Ajit Sinha

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x