Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

आर्थिक अपराध शाखा का इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेद सिंह को एक लाख रूपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पुलिस विभाग के एक इंस्पेक्टर और थर्मल पावर प्लांट, खेदड़, हिसार के एक कर्मचारी को 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए पुलिस इंस्पेक्टर का नाम उमेद सिंह, प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला पुलिस हांसी है, जबकि सह आरोपी थर्मल पावर प्लांट कर्मचारी का नाम शिव कुमार  है।
               
हिसार जिले के धरमखेड़ी निवासी शिकायतकर्ता से शिव कुमार द्वारा 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर इंस्पेक्टर उमेद सिंह और शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर शिव कुमार के माध्यम से शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन हांसी में दर्ज एक मामले में उसे बरी करने की एवज में 7,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। सह-आरोपी शिव कुमार गत माह 5,50, 000 रुपये की रिश्वत पहले ही ले चुका था। बार-बार पैसे की डिमांड करने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। तथ्यों की जांच के बाद एसीबी की एक टीम का गठन किया गया जिसने रेड करते हुए इंस्पेक्टर के लिए 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए शिव कुमार को रंगे हाथ काबू कर लिया। रिश्वत की राशि शिव कुमार के पास से स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में बरामद की गई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जेवर से अपहृत किए गए लड़के को पुलिस ने सकुशल किया बरामद ,3 अपहरणकर्ता अरेस्ट, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती 

Ajit Sinha

पति, पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने अपनी पत्नी, सास, साले व साले के दोस्त को गोली मार दी, 3 मौत, 1 घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha

बड़े नौकरी घोटाले मामले में घोषित अपराधी रंजन पासवान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x