Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत-वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप के कार्यालय पर आप नेता और कार्यकर्ता जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वही, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में डरने वाली नहीं हैं। सबसे पहले शराब घोटाले के झूठे मामले में सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, अब उनके सांसद संजय सिंह को कल शाम केंद्र सरकार के दबाव में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मुंबई में प्रदर्शन, हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। लाइव वीडियो देखें। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के ओर बढ़ रहे हैं , जहां पर दिल्ली पुलिस रोकने की कोशिश करेगी, सड़कों पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी हैं।

Related posts

पलवल: लड़की का सबसे पहले अपहरण, फिर उसके साथ मारपीट की गई, फिर 3 लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, दो को फरीदाबाद के एक सोसाईटी से पकड़ा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x