Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया। आज प्रातः से ही ईडी ने उनके सरकारी निवास पर पूछताछ कर रही थी, सांसद संजय सिंह के समर्थन मेंआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मामला शराब घोटाले से जुड़ा हैं। संजय सिंह के सरकारी निवास के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स का जामाबड़ा हैं। अभी सांसद संजय सिंह अपने फ्लैट में हैं। आगे देखना होगा की ईडी किस तरीके से अपने कार्यालय में सांसद संजय सिंह को ले जाती हैं।  अब ईडी सांसद संजय सिंह को अपने साथ ले गए हैं, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई हैं , पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। परिजन बताते हैं कि सुबह से ही ईडी ने पूरे घर की तलाशी ली, और कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद , देर शाम को ईडी के अधिकारियों के पास एक मैसेज आया , इसके बाद सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।    

Related posts

ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में नकली क्यूआर कोड लगा, अवैध शराब भरकर बेचने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha

आईटीएस कंपनी के गोदाम में बदमाशों ने की 25 लाख की सिगरेट की लूट गार्ड का गला रेत कर हत्या की कोशिश 

Ajit Sinha

महिला सुरक्षा पर सख्त रुख: डीजीपी अजय सिंघल ने की राज्य स्तरीय समीक्षा, 60 दिन में दुष्कर्म व पोक्सो मामलों के निपटारे के निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x