Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नौकरी की तलाश में आए एक युवक, जिस होटल में ठहरा था, उसी होटल के दो कर्मचारियों ने सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात बसंत होटल नजदीक रेलवे रोड , गुरुग्राम के एक कमरे में होटल में ही काम  करने वाले दो कर्मचारियों ने पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले का नाम आनंद  (उम्र-  41 वर्ष) निवासी तेतुलमुरी बस्ती जिला धनबाद (झारखंड) है। मृतक आनंद नौकरी की तलाश में गुरुग्राम  में आया था, और बसंत होटल में कई दिनों से ठहरा हुआ था। मृतक आनंद गोस्वामी के जीजा की शिकायत पर थाना सेक्टर -5 , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में होटल के ही दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर अंकित की गई है। पुलिस इस केस में तत्परता से कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम इंद्रजीत और अरविन्द कुमार है।     
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल बुधवार को थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में बसंत होटल नजदीक रेलवे स्टेशन, गुरुग्राम एक सूचना प्राप्त हुई कि उनके होटल के कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी पहचान आनंद गोस्वामी (उम्र-41 वर्ष) निवासी तेतुलमुरी बस्ती जिला धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। उनका कहना है कि आज गुरुवार  को मृतक आनंद के जीजा ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि  उसका  साला आनंद गोस्वामी काम की तलाश में गुरुग्राम आया था तथा दिनांक 08.03.2026 से बसंत होटल नजदीक रेलवे स्टेशन, गुरुग्राम में रुका हुआ था। दिनांक 10/11.03.2026 की रात को होटल में काम करने वाले एक व्यक्ति इंद्रजीत तथा एक अन्य व्यक्ति अरविंद कुमार ने आनंद के साथ मारपीट की जिससे लगी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर  अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त एफआईआर में दिनांक 12.03.2026 को 2 आरोपितों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया, जिनके नाम इंद्रजीत निवासी तारानपुर जिला गाजीपुर (उत्तर-प्रदेश) व अरविंद कुमार उर्फ संजू निवासी सतरघाट जिला गोपालगंज (बिहार)  है।

आरोपित  इंद्रजीत बसंत होटल नजदीक रेलवे स्टेशन गुरुग्राम में सफाई का काम करता है तथा आरोपित अरविंद रेलवे स्टेशन गुरुग्राम के आसपास ही रहता था जिससे इन दोनों आरोपितों  में जानकारी हो गई थी। आरोपित  अरविंद कभी कभार किसी होटल में खाना बनाने का काम भी करता है। दिनांक 10/11.03. 2024 की रात को किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई जिस पर  आरोपितों  ने मृतक आनंद के साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई।आरोपितों से मारपीट कर हत्या करने के कारणों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। एफआईआर  में नियमानुसार आगामी कार्रवाई  की जाएगी। एफआईआर अनुसंधान अधीन है।

Related posts

सीनियर सिटिज़न से ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को थाना मनसा देवी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: फरीदाबाद एसीबी ने आज रिश्वत लेने के मामले में दर्ज एक मुकदमें में फरार होमगार्ड दीपक को धर दबोचा।

Ajit Sinha

बच्चों के प्रति हो रहे अपराध को ना छुपाएं, हो सकती है 6 माह की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x