Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली की रहने वाली महिला ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल कूद कर की आत्म हत्या, पति के साथ चल रहा था विवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला की उम्र 36 वर्ष है और वह करावल नगर, दिल्ली की रहने वाली थी। पति के साथ विवाद के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। यह तस्वीर 36 वर्षीय आकांक्षा सूद की है। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि आकांक्षा सूद ने जीआईपी मॉल के चौथी मंजिल बने फायर एग्जिट गेट कि सीडीओ से उठकर सुसाइड किया है। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आकांक्षा की शादी के 15 दिन के अंदर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था जिस कारण से आकांक्षा काफी मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रही थी। और उसने यह कदम उठाया। मृतका की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया क्या है और सारे मामले की जांच कर विधि कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

50 हजार का इनामी घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, करीब एक करोड़ कीमत तीन लग्जरी कार बरामद।

Ajit Sinha

उद्योगपति को बलात्कार के जुर्म फ़साने की धमकी देकर 40 लाख रूपए की मांग करने वाली महिला को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000/-रूपए की ठगी करने वाले 2 आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने किया गया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x