Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सामूहिक बलात्कार करने का थाने में मुकदमा दर्ज करा लाखों रूपए लेकर कोर्ट में मुकरने वाली महिला अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा कर आरोपितों से लाखों रुपए ऐंठने वाली एक युवती को थाना सेक्टर -53 , गुरुग्राम की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। पुलिस की माने तो महिला ने पहले सामूहिक बलात्कार  मुक़दमा दर्ज करवाया, जब उसकी अदालत 164 का बयान करवाया गया तो उसने आरोपित के पक्ष में बयान दे दिया। जब इस केस जांच की गई तो पता चला की ये आरोपितों से 2 लाख रुपए ले चुकी हैं, और उससे चार लाख रुपए और मांग रही हैं।    

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 17 मार्च 2023 को थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में एक युवती ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार होने के सम्बंध में दी थी जिस पर आरोपितों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि उपरोक्त मुकदमा में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता महिला के अदालत के सम्मुख 164CrPC के ब्यान कराए तो पीड़ित महिला ने आरोपी के पक्ष में ब्यान दे दिए थे। इस मामले की तफ्तीश के दौरान यह ज्ञात हुआ कि रुपए ऐंठने की नीयत से ही बलात्कार का उपरोक्त मुकदमा दर्ज कराया गया था व दबाव बनाकर रुपए लिए गए हैं।

तफ्तीश में यह तथ्य भी सामने आया कि यह युवती 2 लाख रुपये ले चुकी है तथा 4 लाख रुपये और मांग रही है। इस से पहले भी इसने अमन विहार रोहिणी दिल्ली में इसी प्रकार का एक मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा में पीड़िता/शिकायतकर्ता द्वारा गलत व झूठा मुकदमा दर्ज कराने व रुपए की डिमांड/ऐंठने पर युवती के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 389 के तहत थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। आज दबाव बनाकर रुपये ऐंठने वाली युवती *ज्योति सागर* उपरोक्त को नियमानुसार अरेस्ट किया गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरूग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज प्लाजमा थैरेपी से शुरू किया जाएगा-सिविल सर्जन

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का आईसीजेएस-फोरेंसिक प्रदर्शन देशभर में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, डीजीपी ने टीम को दी बधाई।

Ajit Sinha

पुलिस कर्मी बनकर दिल्ली- एनसीआर में महिलाओं से गहने ठगने व लूटने वाले ईरानी गैंग के 4 सदस्यों को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x