Athrav – Online News Portal
Surajkund अपराध फरीदाबाद

सूरजकुण्ड मेले में कालीन बेचने वाले दुकानदार से फ्रॉड करने वाले शातिर ठग को दिल्ली के शाइनबाग इलाके से किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के वावजूद इसके फर्जी ऑनलाइन ट्रांजक्शन दिखा कर एक दुकानदार से 3 लाख 40 हजार रूपए के कालीन ले जाने एक वाले ठग को क्राइम ब्रांच -48 की टीम ने दिल्ली के शाइन बाग़,भास्कर इन्क्लेव से अरेस्ट किया हैं, इस मामले में आरोपित का जीजा भी शामिल था। जिसे पुलिस जल्द अरेस्ट करने का दावा कर रही हैं। पुलिस ने आरोपित के कब्जे ठगे गए सभी के सभी कालीन को बरामद कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित इक़बाल हैं जो कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला हैं। ये खुलासा आज डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने मेला प्रांगण में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।   
 
डीसीपी मेला एवं मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  आरोपित का नाम इकबाल तेली है जो कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से साइन बाग भास्कर एनक्लेव दिल्ली से अरेस्ट  किया है। आरोपित ने अपने जीजा के साथ मिलकर योजना के तहत सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शिल्पी कारीगर के साथ फ्रॉड करने की वारदात को अंजाम दिया है। शिल्पी कारीगर की शिकायत पर अज्ञात  आरोपितों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर ,आरोपितों की तलाश की जा रही थी। आरोपित से पूछताछ में पता चला की आरोपित कालीन बेचने का काम करता है। जिसके कारण आरोपित को पता था कि कालीन बनाने वाले कारीगर कम पढ़े लिखे होते है जिनको डिजिटल ट्रांजैक्शन का कम ज्ञान होता है।

जिसके लिए आरोपित अपने जीजा के साथ ठगी की योजना बनाकर 11 फरवरी के दिन सूरजकुण्ड मेले में कालीन शिल्पी दुकानदार अलाउद्दीन से अलग- अलग रंग के सात कालीन (जिनकी कुल कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये थीं) खरीद लिए । कालीन की पेमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कहकर ट्रांजेक्शन सेक्स्फुल का मैसेज दिखा कर, कालीन अपनी गाड़ी में रखकर मौका से फरार हो गए । मामले में तत्परता से कार्रवाई  करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने CCTV फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना  से वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान करके एक आरोपित को अरेस्ट  किया है।  आरोपित से 7 कालीन बरामद किए गए हैं अरेस्ट  आरोपित  इकबाल से पूछताछ में पता लगा है कि फरार आरोपित  ताहिर के खिलाफ पहले भी इसी तरह के 4 केस दर्ज है। जिसमे से 2 दिल्ली में, एक मुम्बई में और एक श्री नगर में दर्ज है। आरोपित को कल  न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपित  के जीजा ताहिर को जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।  

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त का पता बताने से इंकार किया तो उसके दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

संगीत सिर्फ हमारे मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि साहस, एकाग्रता एवं करुणा जैसे गुणों का विकास भी करता है- बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जूते पर थूक कर पोस्ट ग्रेजुएट पत्नी से चटवाने वाला मैनेजर पति को एनआईटी महिला थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x