Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चाईना मूल के साइबर ठगों को कॉलिंग सपोर्ट देने वाले तिब्बत मूल के 2 आरोपित सहित कुल 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चाईना मूल के साइबर ठगों को कॉलिंग सपोर्ट देने वाले तिब्बत मूल के 2 आरोपित सहित कुल 3 आरोपितों को थाना साइबर पूर्व गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है। चाईना मूल के साइबर ठगों के लिए Virtual SIM Box लगाकर भारतीय नागरिकों को साइबर ठगी (गेमिंग, इनवेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि) के लिए कॉलिंग सपोर्ट देने में तीनों आरोपित सक्रिय थे। इनके कब्ज़ा से 1 फिजिकल सिम बॉक्स 20 पोर्ट व 1 लैपटाप पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 फ़रवरी 2026 को थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति व उसकी पत्नी सेक्टर-28, गुरुग्राम में साइबर ठगी के लिए Virtual सिम बॉक्स लगाकर समानान्तर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस-कॉल में परिवर्तित करके साईबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है।

सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisti cated Setup है, जिस का विदेशों में स्थित आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर,स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए और साइबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानि कारक है। सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर अपराध, गुरुग्राम  प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में उपरोक्त सूचना पर थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम के प्रभारी व  निरीक्षक अमित की पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सूचना में बताए गए स्थान पर दिनांक 10 फ़रवरी 2026 को सैक्टर-28, गुरुग्राम में रेड की गई, जहां एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर एक किराए के मकान में 3 मोबाईल फोन चालू हालत में मिले जो तीनों मोबाईल फोन अपने आप चल रहे थे। उन मोबाइल फोन से अपने आप अलग-अलग भारतीय नंबरों पर कॉल जाती हुई मिली। मोबाईल फोन के एक नंबर से फोन कटने के बाद दूसरे नंबर पर फोन अपने आप कॉल कर रहे थे। उन मोबाइल फोन्स की स्क्रीन पर VDMS Apk App दिखाई दे रही थी, वहां पर मौजूद एक महिला को पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया जिसकी पहचान Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सेक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई थी।उनका कहना है कि पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमा  में आगामी कार्रवाई  करते हुए 2 अन्य आरोपितों  को दिनांक 14.02.2026 को मजनू का टीला, दिल्ली से काबू किया। आरोपितों  की पहचान Karma (उम्र-32 वर्ष) निवासी दीमापुर, नागालैंड व लोबसांग Tsultrim (उम्र-33 वर्ष) निवासी मंडी, हिमाचल-प्रदेश के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपितों  को न्यायालय में पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। आरोपितों  से पूछताछ उपरांत इनके एक अन्य साथी को भी दिनांक 16.02.2026 को मजनू का टीला, दिल्ली से काबू किया गया जिसकी पहचान Ngawang Gyaltsen (उम्र-35 वर्ष) निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा, हिमाचल-प्रदेश वर्तमान निवासी मजनू का टीला, दिल्ली के रूप में हुई है।  उपरोक्त तीनों आरोपितों  को दिल्ली से काठमांडू जाने वाली बस से काबू किया गया। आरोपितों  भारत से भागने का प्रयास कर रहे थे।आरोपित  karma, Lobsang व Tsultrim ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन्होंने अपने साथी Ngawang Gyaltsen के साथ मिलकर चाईना मूल के व्यक्ति Tsega के कहने पर उन्होंने Virtual सिम बॉक्स गुरुग्राम में लगवाए थे, जिनसे चाईनीज व्यक्ति Tsega भारतीय लोगों के पास गेमिंग, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और अन्य साइबर फ्रॉड की कॉल VDMS Apk App के माध्यम से करवाता था।
 उपरोक्त आरोपित Ngawang Gyaltsen और Lobsang Tsultrim चीन में जन्में थे, जो पिछले 15 सालों से भारत में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। दोनों को चाईनीज व ताईवानी भाषाओ का ज्ञान है। दोनों आरोपित  चाइनीज नागरिक Tsega से चाइनीज एप Wechat App के माध्यम से जुड़े हुए हैं, जो भारत सरकार द्वारा वर्ष-2020 से प्रतिबंधित है। आरोपितों के कब्जा से इस वारदात को अंजाम देने के लिए चाइनीज व्यक्ति द्वारा भेजा गया एक फिजिकल सिम बॉक्स 20 पोर्ट और 01 लैपटॉप बरामद किया गया है।आरोपितों  से बरामद सिम बॉक्स को चीनी fraudsters द्वारा Reengineered किया गया है, जिसमें 20 Redmi के मोबाइल फोन लगे हुए हैं, जो चाईनीज ऐप के माध्यम से साइबर ठगी के लिए एक दिन में 20 हजार से ज्यादा कॉल करने में सक्षम हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  से गहनता से पूछताछ करते हुए अन्य संबंधित साक्ष्यों व अन्य साथी आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

होटल व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी व होटल के बाहर फायरिंग करने वाला नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अतिक्रमण ढहाने गई टीम पर पथराव, हमले में SDM की गाड़ी का शीशा टूटा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x