Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस प्रशासन के 7 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित कुल 12 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस प्रशासन के 7 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों बुधवार को  सेवानिवृत्त हुए इस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन , गुरुग्राम विदाई पार्टी आयोजित की गई , जिसमें डीसीपी मानेसर दीपक व एसीपी मुख्यालय श्रीमती सुशीला शामिल हुई। और सभी सेवानिवृत्त हुए  पुलिस कर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य के साथ की कामना के साथ विदाई दी।   

बुधवार , 30 जुलाई को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के 1. इंस्पेक्टर सुशील कुमार,  2. इंस्पेक्टर चतर सिंह, 3. इंस्पेक्टर विजय पाल, 4. इंस्पेक्टर मूलचंद, 5. ऑनरी इंस्पेक्टर रमेश कुमार, 6. ऑनरी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, 7. ऑनरी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, 8. ई.एस.आई. चरण सिंह, 9. ई.एस.आई. कंवर भान, 10. ए.एस.आई. डालचंद, 11. ए.एस.आई. जसवंत व 12. ई. एच.सी. अनिल कुमार की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।

डीसीपी मानेसर दीपक IPS व एसीपी मुख्यालय श्रीमती सुशीला HPS, इस विदाई पार्टी में शामिल हुए और सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा IPS द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

गुरुग्राम: कोरोना नियंत्रण के लिए जिलाधीश अमित खत्री ने बनाए 100 कंटेनमेंट जोन

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने 10 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक”, प्रशंसा पत्र और नकद इनाम देकर किया प्रोत्साहित।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की सिपाही परीक्षा लीक मामले में 7 आरोपित अरेस्ट,1 करोड रुपए में डील करके आंसर की प्राप्त की गई थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x