अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुध नगर में हाईराइज बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड करने का सिलसिला थम नहीं रहा है ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी का है जहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 23 वर्षीय युवक ने सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह तस्वीर मृतक 23 साल के अर्जुन की है, जो बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। अर्जुन ने पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के स्टूडियो अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की गहन जांच की गई, लेकिन पुलिस को वहाँ से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, जो मौके पर पहुँच चुके हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई और जांच में जुटी है और अब छात्र के दोस्तों और मोबाइल रिकॉर्ड्स के जरिए इस कदम के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश कर रही है.इस साल शुरुआत से सुसाइड की कई घटनाएं हुई है इसी महीने थाना बिसरख के शाहबेरी इलाके में एक 23 वर्षीय ब्यूटीशियन पूजा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। वह काफी समय से अकेले रह रही थी। नोएडा सेक्टर -107 में 14 फरवरी, को डबल सुसाइड/मर्डर केस वैलेंटाइन डे पर हुआ था, एक कार के अंदर युवक सुमित और युवती रेखा के शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, हालांकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 23 जनवरी, 2026 एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र उदित सोनी नामक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शराब पीने की शिकायत पिता से किए जाने और पिता की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

