अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सेक्टर-31 में आधी रात का सन्नाटा चीख-पुकार में बदल गया जब एक सनकी युवक ने एक जलती हुई माचिस की तीली, कार पर फेक दी जिसके बाद कार धू-धू कर जलने लगी, दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. पुलिस ने आरोपित शोएब को किया गिरफ्तार। नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी गाड़ियाँ अचानक धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक कार से शुरू हुई चिंगारी ने पास खड़ी दो और कारों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तीनों कारें लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थीं।

शुरुआती जांच में स्थानीय लोगों ने एक युवक पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आग लगाने वाला शख्स निठारी गांव का रहने वाला शोएब है पुलिस के मुताबिक, शोएब मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने सिर्फ एक जलती हुई माचिस की तीली कार पर फेंकी थी, जिसके बाद यह भीषण हादसा हो गया।पुलिस ने आरोपी शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच इस बात की हो रही है कि क्या वारदात के वक्त शोएब के साथ कोई और भी था या किसी ने उसे इस हरकत के लिए उकसाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाल रही है ताकि मामले की तह तक पहुँचा जा सके।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

