Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

25 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं, 3 पर केस दर्ज।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पलवल क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ तीन लोगों के द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने का केस दर्ज किया हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। बाकि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं। 

पुलिस के मुताबिक एक 25 वर्षीय महिला जो पलवल जिले में रहती हैं और उसके तीन बच्चे हैं, उसने बताया कि उसके पास दिलशाद नामक शख्स का फोन आया था.उस ने उससे कहा था कि किसी काम के सिलसिले में वह उससे मिलने के लिए आया था और साथ में कोल्ड ड्रिंक भी लेकर आया था.उसने उसे पहले तो कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।



जिसे पिने के बाद वह बेहोश हो गई जब उसे होश आई तो वह गांव पिंगौड में थी, वहां पर दिलशाद व उसके दो साथी भोला व नौशाद ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसने यह भी बताया कि उनके चंगुलों से किसी तरह से बच कर अपने मां के पहुंची और आपबीती सारी बाते उसे बताई। फिर उसकी मां उसे पलवल महिला थाने लेकर आई। पुलिस की माने तो इस मामले  में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाकी के दो आरोपियों की तलाश की जा रहीं हैं।  

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रियल एस्टेट, 53 ग्राहकों से 9 करोड़ की ठगी के आरोपी निदेशक को किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेन्टर पर छापा मार कर मौके से 33 महिला समेत 73 लोग अरेस्ट, अमेरिकी नागरिकों से ठग चुके है करोड़ों -वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!