Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेवा निवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की पैंशन संशोधन के सम्बन्ध में एक मानीटरिंग टीम का गठन किया है: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिला में सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार सेवा निवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की पैंशन संशोधन के सम्बन्ध में एक मानीटरिंग टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी सेवा निवृत्त कर्मचारी या अधिकारी को उसकी पैंशन संशोधन के सम्बन्ध में कोई परेशानी है तो वह जिला स्तर पर बनाईं गई कमेटी से सम्पर्क कर अपनी पैंशन सम्बंधित मामलों का हल निकलवाए ।    



जिला स्तर पर इस कमेटी में लेखा अधिकारी नगर निगम सतीश कुमार, लेखा अधिकारी उपायुक्त कार्यालय रवि कुमार शर्मा, लेखा अधिकारी एचएसवीपी अजमेर सिंह और लेखा अधिकारी ईएसआई सीमान्त मंगला की नियुक्ति की गई है। उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अपना पैंशन संशोधन सम्बंधित केस महालेखा कार की सेवा मे नहीं भेजे हैं तो वे अपने पैंशन सम्बंधित मामलों को डीडीओ के माध्यम से जिला स्तरीय कमेटी से सम्पर्क कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार महानिदेशक खजाना एवं लेखा विभाग द्वारा यह कार्य आगामी एक माह में पूरा करना सुनिश्चित करना है ।

Related posts

फरीदाबाद : पर्वतीया कालोनी के चाचा चौक से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,12 लाख थे ।

Ajit Sinha

हरियाणा: 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी  फ्रॉड  मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया अरेस्ट-डीजीपी    

Ajit Sinha

फरीदाबाद में जिला पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रहीं हैं, देखें वीडियो 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!