Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

23 दिसंबर को लघु सचिवालय में दिशा कमेटी की बैठक, सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे अध्यक्षता: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की निगरानी के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (डीडीसीएमसी-दिशा) की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक मंगलवार, 23 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर कक्ष संख्या 603 में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं डीडीसीएमसी-दिशा के चेयरपर्सन श्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे।

डीसी ने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने, लंबित मामलों के समाधान तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नए विकसित हो रहे एचएसवीपी सेक्टरों में मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का रास्ता हुआ साफ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की महिला बिल्डर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं, जल्द ही चूहा फ्लैट की सीलिंग होगी, नोटिस चिपकाया -डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के लिए जिला में बनाये गए 07 मतगणना केंद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x