Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही शराब ठेका पर की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को जिला पलवल के गांव मढनाका में अवैध रूप से चल रही एक शराब ठेका पर छापेमारी की कार्रवाई की, कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने कुल 84 पेटियां शराब की बरामद की है, जिनमें अंग्रेजी शराब की 38 पेटी, बियर, की 23 पेटी, और देसी 23 पेटी शामिल है। इस संबंध में ठेका संचालक और सेल्समेन के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
डीएसपी साकिर हुसैन आज मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मढ़नाक थाना हथीन में जनाचोली रोड पर अवैध रूप से शराब ठेका खोला हुआ है। जिसके संचालक के द्वारा बिना सरकारी फीस अदा किए शराब ठेका चलाया जा रहा है,जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद द्वारा अभिषेक AETO व राहुल आबकारी निरीक्षक तथा स्थानीय पुलिस के साथ गांव जनाचोली से मढ़नाका रोड पर चल रहे शराब ठेका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर शराब ठेका में सेल्समैन आरजू निवासी मैनपुरी हाजिर मिला। जिससे वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई लाइसेंस आदि पेश नहीं कर सका। सेल्समैन ने पूछताछ पर बताया कि वह शराब ठेका शराब लाइसेंसी द्वारा चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान इस शराब ठेके पर अंग्रेजी शराब की 38 पेटी बियर 23 पेटी देसी की 23 पेटी कुल 84 पेटी बरामद हुई अवैध शराब ठेका चलाने के सम्बंध में सेल्समैन आरजू व संचालक सौरभ आनंद के विरुद्ध विकास आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर थाना हथीन में शिकायत दी गई है। जिस पर मुकदमा अंकित किया जा रहा है।

Related posts

6 ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया जो गर्भवती महिला से बच्चों का सौदा करके नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने का धंधा करते थे।

Ajit Sinha

ओल्ड में तोड़फोड़ के दौरान धक्का मुक्की और घबराए लोगों ने ऊपर से सामानों को फेंकते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आज अजीपाल हत्याकांड के मामले में आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं, कारण अवैध संबंध हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x