Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

डीएचबीवीएन के क्लर्क और लाइनमैन 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN),नूंह में कार्यरत एक क्लर्क तथा एक लाइनमैन को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान खान, लिपिक (एलडीसी), डीएचबीवीएन, नूंह तथा फारुख, लाइनमैन, डीएचबीवीएन, उजीना, जिला नूंह है।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसका बिजली बिल लगभग ₹44,000 आया है। बिल में संशोधन कराने तथा नया बिजली मीटर लगाने के एवज में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उससे ₹14,000 से ₹15,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लाइनमैन फारुख तथा क्लर्क सलमान खान को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की राशि आरोपियों के वाहन से बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 26 दिनांक 04.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS) , 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

ईवी चार्जिंग कनेक्शन शीघ्र जारी होंगे – अशोक गर्ग

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस की कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, एक कुख्यात बदमाश मारा गया, दूसरा हुआ घायल।

Ajit Sinha

स्कॉलरशिप की परीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x