Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच में तैनात क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/करनाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की **जीरो टॉलरेंस नीति** के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल में कार्रवाई करते हुए नगर निगम करनाल की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके पिता धर्मबीर एवं माता परमजीत कौर, जो उक्त मकान के मालिक हैं, की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है। इसके लिए शिकायतकर्ता द्वारा नगर निगम करनाल के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि नगर निगम करनाल की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव द्वारा उक्त सुधार करने के एवज में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी करनाल की टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन करते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपित क्लर्क गौरव को करनाल स्थित नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली गई। यह पूरी कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गईयह ट्रैप कार्रवाई, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम द्वारा की गई। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 26, दिनांक 29 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

Related posts

कांग्रेस ने मेवात को पिछड़ा बनाया, भाजपा ने मेवात में विकास कराकर पिछड़े होने का लेबल हटायाः नायब सैनी

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे -2 पर शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर पलटा, लोग शराब की पेटियों को लूट कर ले गए।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फेसबुक तथा व्हाट्सएप पर महिलाओं को उनकी एडिट की हुई अश्लील फोटो भेज कर ब्लेकमेल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x