Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मशहूर डांसर एंव सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ सदर थाने में लापरवाही से कार चला कर कंटेनर को टक्कर मारने का केस दर्ज। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गुरुग्राम के सदर थाने में लापरवाही से अपने फॉर्चूनर कार को चला कर कंटेनर में जबरदस्त टक्कर मारने का मुकदमा आज शाम दर्ज किया गया हैं। यह घटना बीते 25 दिसंबर 2019  की देर रात की हैं जो हीरों हौंडा चौक के नजदीक घटित हुआ था। जब यह मामला मीडिया उछला तो पिछले दिनों मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी ने सदर थाने की पुलिस से कहा था कि वह अपने गाडी में घटना के वक़्त मौजूद नहीं थी।



उसमें उनका ड्राइवर था और उसके साथ दो अन्य लोग कौन थे उनके बारे में उन्हें मालूम नहीं जहां तक उनके खिलाफ जो शिकायत कंटेनर वाले ने दिया हैं।  उसका ब्यान ड्राइवर थाने में जाकर दे देगा पर फॉर्चूनर कार की मालिक सपना चौधरी हैं इस लिए उनके खिलाफ अभी  मुकदमा दर्ज किया गया हैं।


पुलिस की माने तो जांच के दौरान पता चलेगा कि सपना चौधरी के गाडी कौन कौन लोग मौजूद थे। पुलिस की माने तो जो लोग सपना चौधरी की गाडी में थे वह लोग शराब पीकर लापरवाही से गाडी चलाकर कंटेनर में जबरदस्त टक्कर मारी थी  और शिकायत  कर्ता के कैंटेनर में  काफी नुक्सान हुआ हैं। फॉर्चूनर कार मालिक सपना चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 279 व 336 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।    

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उम्मीदवार फाइनल करने पर गुरुग्राम में हुआ भाजपा का दो दिवसीय मंथन

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लाईसेंसशुदा हथियार तुरंत प्रभाव से संबंधित थानों या पंजीकृत हथियार डीलरों के पास जमा करवाने होंगे

Ajit Sinha

DHBVN की 11वीं अंतर सर्कल खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टेबल टेनिस टीम को गोल्ड मेडल मिला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!