Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

गौ सेवा आयोग को इस वर्ष 400 करोड़ रुपए का बजट आवंटित, अगले वर्ष बढ़ाकर किया जाएगा 510 करोड़– मुख्यमंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गौवंश की संपूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष गौ-सेवा आयोग के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, जिसे आगामी वर्ष में बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश की देख भाल की दिशा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 3 माह में सड़कों पर बेसहारा गौ-वंश दिखाई नहीं देगा। मुख्यमंत्री आज गोपाष्टमी केअवसर पर गोवन सेवा धाम, पंचकूला में आयोजित उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेक्टर 23,गौवन सेवा धाम की परिक्रमा की और गौ सेवा भी की तथा तुलादान भी किया।। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गौ-वन धाम गौशाला को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इसका दूध अमृत के समान है.उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी हमारे संस्कारों से जुड़ा पर्व है, इसलिए सभी गौभक्त बधाई के पात्र हैं इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ-माता की सेवा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था और तभी से उनका नाम गोविंद पड़ा था।नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने 1000 गायों वाली गौशालाओं को एक ई-रिक्शा और इससे ज्यादा गायों वाली गौशालाओं को दो ई- रिक्शा खरीदने हेतु प्रति ई-रिक्शा 1 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब नई गौशाला बनाने के लिए सीएलयू  लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने  के लिए 90 प्रतिशत  अनुदान तथा 3000 गायों वाली गौशाला में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए सप्ताह में एक दिन चिकित्सक द्वारा देखभाल करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो  किसान देसी गाय का पालन करेगा उसे 30,000 रुपए की राशि प्रति वर्ष प्रति गाय का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गौशाला के लिए दान में मिली या खरीदने वाली जमीन की रजिस्ट्री पूर्ण रूप से टैक्स से मुक्त की गई है। इसके अलावा ईडीसी की फीस भी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि  गौशाला  में ट्यूबवेल लगाने के लिए बिजली और सिंचाई विभाग से कोई अनुमति लेने की भी आवश्यकता नहीं है।  बेसहारा बछड़ा,बछड़ी, गाय  व नंदी को  पकड़ कर गौशाला में के लिए प्रति बछड़ा/बछड़ी 300 रुपए, प्रति गाय  600 रुपये और प्रति नंदी  800 रुपए की दर  से नकद राशि  का भुगतान गौशाला को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में चारे की व्यवस्था का भी प्रबंध करने का सरकार ने निर्णय लिया है। बछड़ों के लिए 20 रुपए , गाय के लिए 30 रुपए और नंदी के लिए 40 रुपए की राशि सरकार द्वारा चारे के लिए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय को आजीविका  का साधन  बनाने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया गया है ताकि सभी गायों की रक्षा और संवर्धन आसानी से किया जा…

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला पटवारी को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने 25000 का इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूटपाट सहित कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha

एचएसवीपी जेई सहित पटवारी 55,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x