Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के पीएसओ करतार की सिर में गोली लगने से मौत हो गई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पीएसओ करतार की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात लगभग 12 बजे की बताई गई है। यह हादसा उस समय घटित हुई जब वह अपने पिस्टल की सफाई कर रहा था, और एकदम से गोली चल गई , और वह गोली उसके सिर में लगी इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-8 और सेक्टर -3 पुलिस चौकी फरीदाबाद की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई, और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया जहां पर पोस्टमार्टम की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि करतार , उम्र लगभग 40 साल, निवासी 1680, सेक्टर-3 फरीदाबाद,जोकि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पीएसओ था। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे अपने घर के एक कमरे में पिस्टल की सफाई कर रहा था उस दौरान एकदम से गोली चल गई , और गोली उसके सिर में जा लगी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना सेक्टर -8 व सेक्टर -3 पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई,और उसके शव को अपने कब्जे लेने के बाद, जांच की कार्रवाई शुरू कर दी, जांच पड़ताल होने के बाद पुलिस टीम ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया, आज शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Related posts

नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल  ने आज राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। 

Ajit Sinha

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला ड्रग डीलर गिरफ्तार, पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड

Ajit Sinha

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x