Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 2 प्रतिशत ब्याज पर 31 लाख रुपए कर्ज लिए थे बाद में 10 प्रतिशत ब्याज मांगने वाला रोहित बैंसला चढ़ा पुलिस के हत्थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -17 फरीदाबाद की टीम ने आज गुरुवार को एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है , गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम रोहित बैंसला गांव बड़ौली , पलवल हाल एडोर सोसायटी सेक्टर- 86 फरीदाबाद है। यह सूदखोर शिकायत कर्ता को पहले 2 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से कर्ज दिया था, बाद में उसने ब्याज 2 प्रतिशत से ब्याज बढ़ा कर एकदम से 10 प्रतिशत कर दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर -17 फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर चेतन निवासी  सेक्टर-16, फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फाइनेंस का काम करने वाले रोहित बैसला से 31 लाख रुपए  2% ब्याज पर लिए थे। एक महीने बाद रोहित ने उसे कहा कि 2% नहीं 10% का ब्याज देना होगा जिसके लिए वह 3.50 लाख हर महीने ब्याज के तौर पर देने लगा। फिर रोहित ने जान माल का भय दिखा कर उससे खाली चेक ले लिया और उसकी गाड़ी को अपने नाम करवाने के लिए डॉक्यूमेंट पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए । रोहित उससे गाडी छीनने, चेक अदालत में लगाने व घर पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित निवासी गांव बरौली, पलवल हाल एडोर सोसायटी सेक्टर- 86 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने शिकायतकर्ता को ब्याज पर पैसे दिए थे तथा खाली चेक भी लिया था। शिकायतकर्ता ने रोहित के पैसे ब्याज सहित लौटा भी दिए  थे। उसने लालच में आकर शिकायतकर्ता को गाडी छीनने, चेक अदालत में लगाने व घर पर कब्जा करने की धमकी देने लगा ताकि शिकायतकर्ता से और पैसे ऐंठ सके। आरोपित  को  अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related posts

गाय को नॉन वेज वाला मोमोज खिलाकर रील बनाने वाले एक यूट्यूबर को लोगों ने जम कर पिटाई कर दी, दो मुकदमें दर्ज -अरेस्ट।

Ajit Sinha

सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी से ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.28 लाख की ठगी करने वाले पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से 17 जिलों में इंटरनेट सेवाओं बंद करने की अवधि अगले 24 घंटों के लिए और बढ़ा दी हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x