Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

पुलिस थाना सराय ख्वाजा व अपोलो क्लिनिक सेक्टर 37 के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पुलिस द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित में विभिन्न प्रकार की जागरूकता व सेवा संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें जनता एवं पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिसके निरन्तर में 21 सितंबर को थाना सराय ख्वाजा की पुलिस टीम द्वारा अपोलो क्लीनिक सेक्टर- 37 में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया

इस शिविर में थाना पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सराय ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। अपोलो क्लिनिक की टीम ने पुलिसकर्मियों के उत्साह की सराहना की और सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का संदेश भी दिया।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चिंतन शिविर पांच व छह अक्टूबर को सूरजकुंड में

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आगामी 27 दिसम्बर को तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव होंगें – चुनाव आयुक्त

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पार्क इलीट प्रीमियम के निवासियों ने जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x