Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आज मंगलवार को एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इनके खिलाफ थाना साइबर सेंट्रल में कानून से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम करनाल निवासी एक महिला हरजीत (काल्पनिक नाम), साजिद (40) निवासी मुजफ्फरनगर व आरिफ खान (41) निवासी नजदीक जन इंटर कॉलेज जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश हाल शारदा कॉलोनी जयसिंह पुरा खोर, जयपुर राजस्थान हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक ARIYA INTERNATIONAL HR PVT LTD नाम की कंपनी का विज्ञापन देखा जिसमें विदेश में नौकरी दिलाने के बारे में बताया गया था। फिर उसने दिए गए नम्बर पर कॉल किया जिन्होंने वीजा के बाद आधी पेमेंट व टिकट होने के बाद आधी पेमेंट देने की बात हुई। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने सारे डाक्यूमेंट्स उनके पास भेज दिए, इसके उपरांत ठगों ने उसके पास अल्बानिया देश जाने के लिए एक वीजा भेजकर 40 हजार रूपये देने को कहा। इसके कुछ दिन बाद उसके पास ठगों ने एक जॉब ऑफर लेटर व एक टिकट भेजा, जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों के पास 1,19,000/-रुपये उनके पास भेजे। जब 15 अगस्त को तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका वीजा और टिकट फेक है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए करनाल निवासी एक महिला हरजीत (काल्पनिक नाम),साजिद (40) निवासी मुजफ्फर नगर व आरिफ खान (41) निवासी नजदीक जन इंटर कॉलेज जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल शारदा कॉलोनी जयसिंह पुरा खोर, जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने गोविंदपुरी दिल्ली में अपना एक ऑफिस बना रखा है, जहां पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा करते हैं, समय-समय पर अपना ऑफिस भी बदल देते हैं। आरोपितों ने अलग- अलग समय पर शिकायतकर्ता को झांसे में लेने के लिए फोन पर बात की थी। हरजीत (काल्पनिक नाम) के खाता में ठगी के 40 हजार रूपये आए थे।आरोपितों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है जिनसे पूछताछ जारी है….

Related posts

दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी रह चूका हैं।

Ajit Sinha

60 नकली वेबसाइटों के जरिए 10,000 लोगों से लगभग 25 करोड़ रूपए ठगने के 5 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल 23 जुलाई से खुलेंगे : जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x