Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी, शेल्टर होम्स में लोगों व पशुओं के लिए विशेष प्रबंध

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिए सुरक्षित ठिकानों तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। भूपानी स्थित ओम जी वाटिका में प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों ने शरण ली है। यहां शरण लेने वालों के लिए भोजन वितरण, पीने के पानी की आपूर्ति तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो।

वहीं, अनाज मंडी मोहना में पालतू एवं दुधारू पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष शेल्टर का प्रबंध किया गया है। यहां भेड़-बकरी पालकों और अन्य पशु पालकों ने अपने पशुओं को शरण दी है। प्रशासन की ओर से इन पशुओं के लिए चारा-पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, बसंतपुर गांव में भी प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पका हुआ भोजन और आवश्यक वस्तुएं वितरित की जा रही हैं। प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की हर संभव सहायता करने में जुटा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर स्थिति का आकलन कर रही हैं और प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार त्वरित राहत कार्य कर रही हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग किसी भी समस्या या आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 0129-2227937 तथा 0129-2226262 पर तुरंत संपर्क करें। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है और हर कॉल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज एक डीएसपी और पति कांस्टेबल को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नीरज बवाना गैंग के तीन सदस्य अवैध हथियारों की खेपों व बुलेट प्रूफ वाहन सहित अरेस्ट।

Ajit Sinha

200 से ज्यादा युवा वकीलों को निःशुल्क भेंट की कई महत्वपूर्ण कानूनी किताबें: पराशर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x